माँ अन्नपूर्णा स्मृति स्थल, सराया गुलबराय, नगरा, जिला बलिया, उत्तरप्रदेश (भारत) 221711

दो डीसीएम गाड़ी की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, एक घायल

गाजीपुर । सैदपुर से बहरियाबाद जाने वाले मार्ग पर भीमापार पुलिस चौकी अंतर्गत मसूदहा गांव के पास गुरुवार की भोर में दो डीसीएम गाड़ी की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों डीसीएम जहां क्षतिग्रस्त हो गए वहीं एक गाड़ी का चालक घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार वाराणसी से पानी की टंकी लादकर आ रहा एक डीसीएम गाड़ी मसूदहा गांव के पास देर रात खड़ा था। इसी दरम्यान मऊ की तरफ से मिठाई का डब्बा लादकर जा रही एक डीसीएम गाड़ी पहले से खड़ी गाड़ी में जाकर भिड़ गई। हादसे में दोनों गाड़ी का शीशा टूटने के साथ ही आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा टूट गया, जिससे तार नीचे लटकने लगा। इसी बीच कार से जा रहे भदोही के महेन्द्र मिश्रा ने आसपास के लोगों को जगाकर बुलाया और बिजली के तार को किनारे हटाया। मऊ से मिठाई का डिब्बा लेकर जाने वाले डीसीएम के स्वामी बृजेश यादव ने बताया कि घायल चालक का इलाज कराया गया जा रहा है। गुरुवार को दोपहर तक दोनों गाड़ियां सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में वहीं पड़ी रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *