माँ अन्नपूर्णा स्मृति स्थल, सराया गुलबराय, नगरा, जिला बलिया, उत्तरप्रदेश (भारत) 221711

फातिमा संग उमर अंसारी का हुआ निकाह

गाजीपुर मरहूम मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने 15 नवंबर को निकाह किया। आज 17 नवंबर को दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन में समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली के अशोक लॉन में उमर अंसारी का निकाह हुआ है। उमर का निकाह 15 नवंबर को दिल्ली के अशोक लॉन में हुआ। जिसमें परिवार के चुनिंदा सदस्यों को ही शामिल किया गया। पूरा आयोजन निजी रखा गया था, लोगों ने बताया है कि निकाह के पहले मरहूम पिता मुख्तार अंसारी और मां अफसा अंसारी को याद कर भावुक हो गए थे उमर अंसारी। बताया जा रहा है कि बेहद पारिवारिक समारोह में मेहमानों से भी इस निकाह को लेकर गोपनीयता बनाए रखने को कहा गया था। हालांकि, कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करने के बाद निकाह की बात सार्वजनिक हुई। सूत्रों के मुताबिक, निकाह के दौरान उमर अपने पिता मुख्तार अंसारी को याद करते हुए भावुक हो गए और स्टेज पर अपनी पत्नी को पिता की तस्वीर भी दिखायी थी। इस अवसर पर उमर की मां अफशां अंसारी समारोह में मौजूद नहीं थीं, क्योंकि उनके खिलाफ 1 लाख रुपये का इनाम घोषित है। इतना ही नहीं उनके खिलाफ आजीवन वारंट भी जारी है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। निकाह की पूरी जिम्मेदारी उमर के बड़े विधायक भाई अब्बास अंसारी और भाभी निकहत अंसारी ने संभाली। बता दें कि उमर अंसारी हाल ही में 30 अक्टूबर को कासगंज जेल से रिहा हुए थे। उन पर मां के फर्जी हस्ताक्षर करवाने का आरोप था, जिसके चलते 3 अगस्त को लखनऊ से उन्हें गिरफ्तार किया गया था। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 23 अगस्त को उनकी जेल बदलकर गाजीपुर से कासगंज भेज दिया गया। बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट से उमर को जमानत मिल गई थी। जानकारी के अनुसार, उमर अंसारी की दुल्हन फातिमा गाजीपुर के मुहम्मदाबाद कस्बे के निवासी मलिक मियां की नातिन बताई जा रही हैं, जो उनके आवास फाटक के पास ही रहते हैं। मलिक मियां एक जाने-माने कारोबारी हैं और उनका परिवार भी वहीं मोहम्दाबाद में ही रहता है। चर्चा यह भी है कि उमर और उनकी पत्नी एक-दूसरे से पहले से परिचित थे। दोनों की आपसी सहमति और पसंद के बाद ही यह रिश्ता अंतिम रूप से तय किया गया। फिलहाल शादी में बड़े अबू पूर्व विधायक शिबग़तुल्लाह अंसारी, गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी पूरे परिवार के साथ मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *