माँ अन्नपूर्णा स्मृति स्थल, सराया गुलबराय, नगरा, जिला बलिया, उत्तरप्रदेश (भारत) 221711

चिप्पी नहीं, स्थायी समाधान चाहिए, समस्याओं पर जारी रहेगा पोल खोल अभियान – अभिनव सिंह

गाजीपुर । समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह एवं उनके साथियों के द्वारा चलायें जा रहे नगर पालिका के खिलाफ चलाए जा रहे पोल खोल अभियान के चलते नगरपालिका आज एक्शन में आती दिखने लगी है। अभिनव सिंह की मांग के अनुरूप नगरपालिका ने आज शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करना शुरू कर दिया है। युवा नेता अभिनव सिंह ने कहा कि सड़कों पर चिप्पी सटाने से काम नहीं चलेगा शहर की जनता को पुर्ण रुप से गड्ढा मुक्त सड़क चाहिए। नगरपालिका तत्काल क्षणिक लाभ न देकर स्थायी समाधान दें। उन्होंने कहा कि जब तक शहर को समस्याओं से निजात नहीं मिल जाती शहर की समस्याओं को लेकर नगरपालिका के खिलाफ हमारा पोल खोल अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर भ्रमण के तहत कल तुलसी सागर मुहल्ले का भ्रमण कर वहां की समस्याओं को उजागर किया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *