माँ अन्नपूर्णा स्मृति स्थल, सराया गुलबराय, नगरा, जिला बलिया, उत्तरप्रदेश (भारत) 221711

डिफेंस पब्लिक स्कूल क्रिकेट लीग का हुआ शुभारंभ

गाजीपुर । डिफेंस पब्लिक स्कूल लीग का शुभारंभ नेहरू स्टेडियम गाजीपुर में शुरू हो गया जिसमें पहला मैच महाराज किंग्स से जंगीपुर वाल्स के बीच दूसरा मैच एफसीसी नाइट राइडर्स और सुखदेव स्ट्राइकर के बीच हुआ और तीसरा मैच टाउन टाइटंस और जंगीपुर वॉल्स और चौथा मैच सुखडहरा स्ट्राइकर्स और सी सिटी लंका और पांचवा मैच महाराज किंग्स और टाउन टाइटन के मध्य हुआ और छठवां एफ सी सी नाइट राइडर्स और सी सिटी लंका के बीच खेला गया। दो लीग मैच भी हुए जिसमें ग्रुप ए फर्स्ट का ग्रुप सी सेकंड और ग्रुप सी फर्स्ट का ग्रुप ए सेकंड से हुआ।इस मैच के आज के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद और विशिष्ट अतिथि श्री अरुण सिंह जी थे।दानिश आजाद ने कहा कि खेल के विकास के लिए हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का विशेष प्रयास रहता है और उनका कहना है कि हमारे प्रदेश के युवाओं में जो भी प्रतिभावान खिलाड़ी है उनको जरूर मौका मिलना चाहिए ।विशिष्ट अतिथि अरुण सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजक श्री अनस जमाल युवा टेनिस क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बहुत मेहनत करते है और इनके प्रयास से खिलाड़ियों को काफी मौका मिल रहा है।हम इनके संगठन और टीम को और उनको बहुत बहुत शुभकामनाएं देते है। अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष क़ादिर राईनी,व्यापारी नेता काशी क्षेत्र अहमद राजा बाबू,और व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुड्डू केशरी,हिंद बजाज के प्रोपराइटर रिशु,अकबर जमाल और आशु खान सहित कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *