माँ अन्नपूर्णा स्मृति स्थल, सराया गुलबराय, नगरा, जिला बलिया, उत्तरप्रदेश (भारत) 221711

एसआईआर अभियान के तहत उपजिलाधिकारी ने मतदाताओं को गणना प्रपत्र किया वितरित

गाजीपुर । मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में निर्वाचन सूची के पुनरीक्षण कार्य को गति देने के उद्देश्य से आज उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद डॉ. हर्षिता तिवारी ने “एसआईआर अभियान के तहत मतदाताओं को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) वितरित किए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित निर्वाचन कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र मतदाताओं तक गणना प्रपत्र समय से पहुँचा दिया जाए, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान लोगों को उपजिलाधिकारी द्वारा मतदान की महत्ता को समझाते हुए जागरूक किया गया। लोगों ने भी खूब ध्यान पूर्वक उनकी बातों को सुना और मतदान के प्रति जागरूक होने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सैकड़ों क्षेत्र की महिलाएं और बुजुर्ग पुरुष शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *