माँ अन्नपूर्णा स्मृति स्थल, सराया गुलबराय, नगरा, जिला बलिया, उत्तरप्रदेश (भारत) 221711

दाह संस्कार में आए तीन नाबालिग स्नान के दौरान गंगा में डूबे

गाजीपुर । शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगा नदी के पोस्टाघाट पर आज एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया, गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरगंज के स्व० महेंद्र जायसवाल के दाह संस्कार में आए तीन नाबालिग युवक गंगा नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गए। डूबने वालों में कुंदन (16 वर्ष), आदित्य जायसवाल (17 वर्ष) और हिमांशु मद्धेशिया (16 वर्ष) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही गाजीपुर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों द्वारा तीनों नाबालिग लड़कों को गंगा नदी में खोजा जा रहा है। शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही गंगा घाट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई है। दाह संस्कार में आए लोग इस अनहोनी घटना से मर्माहत और परेशान हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *