गाजीपुर । सादात खाटू श्याम नरेश के जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को सादात नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में नगर निवासी श्रद्धालु शामिल हुए।
यह शोभायात्रा नगर के पश्चिमी छोर पर स्थित राधा कृष्ण मंदिर (ठाकुरद्वारा) से शाम छह बजे शुरू हुई। इसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे उत्साहपूर्वक खाटू नरेश का झंडा लेकर आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। एक रथ पर खाटू श्याम जी की झांकी सजाई गई थी, जिसके साथ भक्तजन ‘जय श्री श्याम’ का उदघोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
