माँ अन्नपूर्णा स्मृति स्थल, सराया गुलबराय, नगरा, जिला बलिया, उत्तरप्रदेश (भारत) 221711

सरदार पटेल की जयंती पर सादात के बीडीओ ने ब्लाक कर्मियों को दिलाया एकता व अखंडता का संकल्प

गाजीपुर । सादात स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ‘एकता दिवस’ के रूप में मनाई गई। खण्ड विकास अधिकारी डॉ सरजीत सिंह ने इस अवसर पर ब्लाक कर्मियों और उपस्थित लोगों को एकता व अखंडता का संकल्प दिलाया। खंड विकास अधिकारी डॉ. सरजीत सिंह, ज्वाइंट बीडीओ गणेश शंकर वर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद यादव, भाजपा नेता अरुण सिंह और अजय सहाय सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात बीडीओ डॉ. सरजीत सिंह ने सभी को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोने का जो सपना देखा था, उसे हम सभी को मिलकर आगे बढ़ाना होगा। यह दिवस हमें एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। इस मौके पर ज्वाइंट बीडीओ गणेश शंकर वर्मा, भाजपा नेता अरुण सिंह, अजय सहाय, आलोक रंजन सिंह, मार्कण्डेय चौहान और ब्लाक के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *