माँ अन्नपूर्णा स्मृति स्थल, सराया गुलबराय, नगरा, जिला बलिया, उत्तरप्रदेश (भारत) 221711

डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर समाजवादियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, विचारों को बताया मार्गदर्शक

गाजीपुर । समाजवादी पार्टी कार्यालय, बंसी बाजार गाज़ीपुर में डॉ. राममनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता रमेश काका तथा जिला अध्यक्ष, किसान संघर्ष समिति ने कहा कि डॉ. लोहिया के विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और समरसता की दिशा में प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में अनिल यादव, अमित कुमार ठाकुर, नितेश यादव, विवेक यादव, विवेक पासवान, विभा पाल, वर्षा यादव, पप्पू, कमलेश कुमार भारती, रामनिवास सहित समाजवादी पार्टी एवं लोहिया वाहिनी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री श्यामलाल पाल जी के जन्मदिवस पर जिला मीडिया प्रभारी रमेश यादव काका के नेतृत्व में केक काटकर हर्षोल्लास के साथ समारोह मनाया गया। पूरे कार्यक्रम में समाजवादी मूल्यों, सामाजिक न्याय और एकता के प्रति समर्पण की भावना झलकती रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *