माँ अन्नपूर्णा स्मृति स्थल, सराया गुलबराय, नगरा, जिला बलिया, उत्तरप्रदेश (भारत) 221711

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने कैशलैस चिकित्सा सुविधा के लिए उच्च शिक्षा मंत्री को आभार प्रकट कर सौंपा मांग पत्र

गाजीपुर । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की घोषणा के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया और विश्व विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने की अपील की। मांग पत्र में दिए गए मुख्य बिंदू के अनुसार उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों को सरस्वती सम्मान एवं शिक्षक श्री सम्मान को तत्काल शुरू करना, राजकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत संविदा एवं मानदेय शिक्षकों की पूर्व सेवा को जोड़कर प्रोन्नति में लाभ देना, सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में स्ववित्तपोषित योजना के अन्तर्गत कार्यरत शिक्षकों को विनियमित करना, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की दर एवं यात्रा भत्ता तथा दैनिक भत्ता बढ़ाना, उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष की नियुक्ति करना, नेट की तर्ज पर राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्लेट) कराना।
अतिथि प्रवक्ताओं का मानदेय राज्य के समस्त विश्वविद्यालयों में कार्यरत अतिथि प्रवक्ताओं को यूजीसी द्वारा निर्धारित मानदेय प्रदान करना। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने हेतु अपनी सहमति प्रदान करते हुए मांग पत्र के अन्य बिंदुओं को पूरा करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित, पूर्व प्रदेश संयुक्त महामंत्री, प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्राचार्य, स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर, प्रो. नलिन कुमार मिश्र, प्रो. बी. के. निर्मल, डॉ. जगत नारायण सिंह, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. कंचन राय, डॉ. श्रवण कुमार शुक्ल, डॉ. श्याम बाबू वर्मा, प्रो. ओमप्रकाश चौधरी, प्रो. दया शंकर सिंह यादव, प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. कृपा शंकर पाठक, डॉ. राम प्रकाश सिंह यादव आदि लोग शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया और आशा व्यक्त की कि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *