माँ अन्नपूर्णा स्मृति स्थल, सराया गुलबराय, नगरा, जिला बलिया, उत्तरप्रदेश (भारत) 221711

सिद्धपीठ की यात्रा में रिश्तों को निभाना नहीं भूले योगी आदित्यनाथ

गाजीपुर । जखनिया क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ हथियाराम व सिद्धपीठ भुड़कुड़ा मठ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शन पूजन किया ल। इस दौरान उन्होंने प्रबुद्ध संगोष्ठी को भी संबोधित किया। लेकिन सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर मंच पर बैठी एक वृद्ध महिला को आत्मीय भाव के साथ मिलकर योगी आदित्यनाथ जी ने अंगवस्त्रम देकर प्रणाम किया। इस दौरान वृद्ध महिला ने उनके सिर पर हाथ फेर कर आशीर्वाद दिया। लोग यह दृश्य देखकर भौचक हो उठे। बाद में पता चला वह महिला कोई और नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत प्रचारक श्रीराम जी की माता जी रही। गौरतलब हो कि संघ प्रचारक श्रीराम जी से योगी जी के कुछ आत्मीय रिश्ते हैं। जिसके चलते श्रीराम जी के घर आयोजित सभी मांगलिक कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आशीर्वाद देने अवश्य पहुंचते हैं। इसी क्रम में उन्होंने जब मंच पर संघ प्रचारक की वृद्ध माता रुक्मणी सिंह को दिखा तो वह उनसे मिलकर भाव विभोर हो उठे।

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *