माँ अन्नपूर्णा स्मृति स्थल, सराया गुलबराय, नगरा, जिला बलिया, उत्तरप्रदेश (भारत) 221711

राकेश वर्मा को मिली अंग्रेजी विषय में डॉक्टरेट की उपाधि

गाजीपुर । जनपद हेतु हर्ष का विषय है कि मोहल्ला व पोस्ट- पीरनागर, गाज़ीपुर निवासी स्व० भरथ प्रसाद वर्मा’रुक्मणि देवी
के पांच पुत्र – पुत्रियों में सबसे छोटे पुत्र ‘राकेश वर्मा’ को आज दिनांक 06/10/2025, दिन – सोमवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय , जौनपुर के 29वें दीक्षांत समारोह में महंत अवैद्यनाथ सभागार में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल एवं कुलपति प्रो. वंदना सिंह की उपस्थिति में अंग्रेज़ी विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. राकेश वर्मा बचपन से ही मेधावी छात्र रहे। उन्होंने बी.ए. और एम. ए. की पढ़ाई गाज़ीपुर स्थित पी.जी. कॉलेज से की।इस समय डॉ. राकेश वर्मा महेंद्रा एडुकेशन प्राइवेट लिमिटेड,बिलासपुर, छत्तीसगढ़, में इंग्लिश फैकल्टी के रूप में कार्यरत हैं। समारोह के विशिष्ट अतिथि जिओ इंफोकॉम के सेल्स हेड सुनील दत्त जी को इस समारोह में पीएच. डी. की मानद उपाधि भी प्रदान की गई। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी उपस्थित रहीं। इस दीक्षांत समारोह में कुल 79 अभ्यर्थियों को गोल्ड मेडल , 444 अभ्यर्थियों को पीएच. डी. व 02 अभ्यर्थियों को डी.लिट. की उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के महंत अवैद्यनाथ सभागार में सैकड़ों की संख्या में छात्र – छात्राएं तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *