माँ अन्नपूर्णा स्मृति स्थल, सराया गुलबराय, नगरा, जिला बलिया, उत्तरप्रदेश (भारत) 221711

भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोभनाथ यादव को हुआ मातृ शोक, क्षेत्रवासियों में शोक

गाजीपुर । कल भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोभनाथ यादव की माता जी 100 बर्ष की उम्र पूर्ण कर गोलोकवासी हो गईं। शोभनाथ की माता अत्यंत मिलनसार, मृदभाषी एवं सामाजिक थी। समाचार पाकर क्षेत्रवासी अत्यंत दुखित और शोकाकुल हो गए। क्षेत्रवासी शोक संवेदना प्रकट करने हेतु उमड़ पड़े। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी उनके पैतृक गांव शिकारपुर आवास पर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए शोक व्यक्त किया। इसी क्रम में वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम नरेश कुशवाहा ,जिला महामंत्री अवधेश राजभर, जिला मंत्री राकेश यादव,सह मिडिया प्रभारी प्रमोद राय,मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा एवं साथ में सैकड़ों अन्य कार्यकर्ताओं ने दुख जताते हुए शोक प्रकट किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *