माँ अन्नपूर्णा स्मृति स्थल, सराया गुलबराय, नगरा, जिला बलिया, उत्तरप्रदेश (भारत) 221711

डीआरएम ने यूसुफपुर स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्रियों ने ट्रेनों के ठहराव और अन्य यात्री सुविधाओं के लिए सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर । मुहम्मदाबाद स्थानीय तहसील अंतर्गत गाजीपुर-बलिया रेलमार्ग पर स्थित यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने सोमवार को गहन निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और स्थानीय व्यापारियों, बुद्धिजीवियों तथा स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव एवं यात्री सुविधाओं को बढ़ाने हेतु ज्ञापन भी दिया गया।

निरीक्षण के दौरान की गई जांच

  • डीआरएम ने प्लेटफॉर्म एक का निरीक्षण किया और उसकी साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
  • उन्होंने शौचालय, पेयजल आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्था की जांच की।
  • सर्कुलेटिंग एरिया का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को इसके सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए।
  • नए प्रतीक्षालय कक्ष का निरीक्षण कर सुविधाएं बढ़ाने को कहा।
  • पीआरएस (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) रूम के निरीक्षण के दौरान, उन्होंने पुराने कागजों और बेकार पड़े ट्रेन टिकटों को हटाने का निर्देश दिया।
  • टिकट काउंटर क्लर्क ने बताया कि बारिश के मौसम में छत से सटी दीवार के पास से पानी का रिसाव होता है, जिस पर डीआरएम ने ध्यान दिया।
  • पैनल रूम में पहुंचकर वहां के कार्यों की भी जानकारी ली।

यात्रियों की मांगें

स्थानीय लोगों ने डीआरएम आशीष जैन को सौंपे गए ज्ञापन में यूसुफपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की। उनकी प्रमुख मांगें थीं:

  • कामायनी एक्सप्रेस और सप्ताह में दो दिन चलने वाली बलिया-दिल्ली ट्रेन का ठहराव।
  • प्लेटफॉर्म दो और तीन पर यात्री शेड के निर्माण।
  • कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाने।
  • पूछताछ केंद्र स्थापित करने।
  • स्टेशन पर तत्काल टिकट काउंटर को दलालों से मुक्त कराने।

डीआरएम का आश्वासन

मंडल रेल प्रबंधक ने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान और ट्रेनों के ठहराव के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में विशुन दयाल गुप्ता, गुड्डू , सुजीत गुप्ता, संजय अग्रवाल, प्रिंस,कृपाशंकर राय, तेजबहादुर यादव, मुहम्मद तनहाई खां, जैनेश पंकज,प्रदीप, दीपू, रामजी गिरि, ओमप्रकाश उपाध्याय, नितिन सहित कई अन्य लोग शामिल थे। निरीक्षण में मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर (सामान्य) पंकज ‘केसरवानी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय, विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर द्वितीय रजत प्रिय ,वरिछ मंडल संरक्षा अधिकारी बालेन्द्र पाल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) अभिषेक राय, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक डी.के सिंह,सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *