माँ अन्नपूर्णा स्मृति स्थल, सराया गुलबराय, नगरा, जिला बलिया, उत्तरप्रदेश (भारत) 221711

गाजीपुर : कुंडेशर में शुरू हुए आर एस एस जागरण अभियान ने पूरे क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और उत्साह का किया संचार

गाजीपुर । मुहम्मदाबाद स्थानीय तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंडेसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर घर-घर संपर्क अभियान की शुरुआत हुई। इस अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने गांवों में लोगों से मिलकर उन्हें जागरूक किया और स्वदेशी अपनाने को कहा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाजपा मंडल के युवा भी सम्मिलित हुए, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने भारत माता का चित्र देकर घर-घर संपर्क अभियान का श्री गणेश किया, जिसने लोगों के दिलों में देशभक्ति और समाज सेवा की भावना को और भी मजबूत किया। इस अवसर पर खंड प्रचारक कुबेर नाथ पांडे, आयुष पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा, प्यारमोहन यादव, शशांक राय, विनय राय, अजीत राय, आदित्य मिश्रा, अनूप उपाध्याय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। सभी लोगों ने स्वदेशी के प्रति अपनी भूमिका निभाने के लिए समवेत स्वर में सहमति जताई, और इस अभियान को घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *