माँ अन्नपूर्णा स्मृति स्थल, सराया गुलबराय, नगरा, जिला बलिया, उत्तरप्रदेश (भारत) 221711

कंपोजिट विद्यालय मजुईं सादात में दीपोत्सव कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका सावित्री यादव का हुआ सम्मान

गाजीपुर । शिक्षा क्षेत्र सादात के कंपोजिट विद्यालय मजुईं में शनिवार को दीपोत्सव कार्यक्रम और सहायक अध्यापिका सावित्री यादव का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के निर्देशन में रंगोली बनाई और दीपोत्सव मनाया।विद्यालय की सहायक अध्यापिका सावित्री यादव को उनके सहयोगी शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के लिए ‘मिशन शक्ति फेज 5’ में उत्कृष्ट कार्य करने तथा सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए एक दिन पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था।मिशन शक्ति के माध्यम से विद्यालय और समाज में बालिकाओं तथा महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और प्रेरणादायक वातावरण का निर्माण हुआ है। सावित्री यादव का यह प्रयास अन्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। ज्ञात रहे कि सावित्री यादव को इसके पहले 2020 में भी सावित्री को यह प्रशस्ति पत्र मिला था। इस कार्यक्रम के दौरान हेडमास्टर राम अवध यादव, उर्मिला देवी, महेन्द्र कुमार, डॉ अभिषेक यादव, अफगन अंसारी, डॉ सीमा देवी, महेन्द्र सिंह यादव, पूनम चौरसिया, रोशन यादव, अंशुल कन्नौजिया और अजय गौतम सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *